अपडेटेड 5 February 2026 at 14:03 IST
दिशा पाटनी को दिल दे बैठे तलविंदर? डेटिंग रूमर्स पर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्यार में पड़ रहा हूं
Disha Patani-Talwiinder: मशहूर पंजाबी सिंगर तलविंदर अचानक से सुर्खियों में आ गए जब उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी से जोड़ा जाने लगा। अब सिंगर ने डेटिंग रूमर्स का सच बताया है।
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के प्री-वेडिंग फंक्शन से एक ऐसी रूमर्ड जोड़ी चर्चा में आ गई है जिसने फैंस को हैरान कर दिया। ये जोड़ी थी तलविंदर और दिशा पाटनी की।
Image: instagramपहले तलविंदर और दिशा पाटनी को नूपुर और स्टेबिन के प्री-वेडिंग फंक्शन में हाथ थामे एंजॉय करते देखा गया, फिर दोनों बाद में रिसेप्शन में भी स्पॉट हुए। तबसे उनके डेटिंग रूमर्स आग की तरह फैलने लगे।
Image: instagramAdvertisement
अब तलविंदर ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में दिशा को कथित तौर पर डेट करने की अफवाहों पर रिएक्ट किया। उनका कहना है कि नुपूर और स्टेबिन की शादी से ठीक पहले ही दोनों की जान-पहचान बढ़ी थी।
Image: instagramतलविंदर ने कहा कि अचानक आए डेटिंग रूमर्स ने दोनों को चौंका दिया। वो रूमर्स के आगे झुकना नहीं चाहते। दोनों फिलहाल एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
Image: instagramAdvertisement
सिंगर तलविंदर ने ये भी खुलासा किया कि वो फिलहाल दिशा पाटनी संग अपने रिश्ते को कुछ नाम नहीं देना चाहते। दोनों हैरान हैं कि लोगों को इतनी जल्दी कैसे पता लग गया।
Image: instagramतलविंदर ने कहा- ‘वो अफवाहें फैलाना चाहते हैं तो मैं अफवाहें ही रहने दूंगा’। जब प्यार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'मैं हर दिन प्यार में पड़ता हूं, तो मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं।'
Image: instagramAdvertisement
बता दें कि डेटिंग रूमर्स के बाद भी दिशा और तलविंदर को लोलापालूजा इंडिया 2026 में स्पॉट किया गया था। दोनों लाइव ऑडियंस के सामने हाथ में हाथ डालकर चलते नजर आए जिनसे अफवाहों को और हवा मिल गई।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 14:03 IST