अपडेटेड 14 March 2024 at 22:49 IST

मुनमुन-राज ने सगाई से किया इनकार, अब 'तारक मेहता...' के मेकर्स ने दी 'गुड न्यूज'; फैंस हुए कंफ्यूज

Munmun Dutta Engagement News: मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। बाद में दोनों एक्टर्स ने इस खबर को फर्जी बताया।

Follow :  
×

Share


1/8
'तारक मेहता...' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता अपनी सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन ये खबर आई कि सीरियल में 'टप्पू' का किरदार निभा चुके राज अनादकट से उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली। Image: Instagram
2/8
इस खबर को सुनकर हर किसी को बड़ा झटका लगा। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस पर शॉकिंग रिएक्शन दिए। साथ ही खबर सुनते ही मीम्स की भी बाढ़ आने लगी। Image: Instagram
Advertisement
3/8
हालांकि फिर मुनमुना दत्ता और राज अनादकट दोनों ने सगाई की खबरों को झूठा और बेबुनियाद बताया। मुनमुन ने बताया कि ये खबर पूरी तरह से फर्जी है। Image: Instagram
4/8
वहीं राज अनादकट ने भी इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आप जो पढ़ रहे हैं वो सब बकवास और झूठा है। Image: Instagram
Advertisement
5/8
लेकिन लगता है कि कहानी में अभी कुछ ट्विस्ट बाकी है। मुनमुन और राज के सफाई देने के बाद 'तारक मेहता...' के मेकर्स ने एक पोस्ट किया है, जिसने फैंस को कंफ्यूजन कर दिया। Image: Instagram
6/8
पोस्ट में बबीता जी की तस्वीर शेयर कर किसी गुड न्यूज की बात लिखी गई है। 'तारक मेहता...' के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की गई है। Image: Instagram
Advertisement
7/8
इसमें बबीता जी फोन पर बात कर रही हैं। इसके साथ ही फोटो पर लिखा है, "हैलो एक गुड न्यूज है।" साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "बबीता जी की गुड न्यूज क्या होगी?" Image: Instagram
8/8
इस पोस्ट ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया। वो समझ नहीं पा रहे कि आखिर पूरा माजरा क्या है? हालांकि इस दौरान कई लोग पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स जरूर करते नजर आ रहे हैं। Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 March 2024 at 22:49 IST