Sushant Singh Rajput: AI की कलाकारी, सुशांत सिंह राजपूत बने 'भगवान राम', PHOTOS देख फैंस हुए इमोशनल
Sushant Singh Rajput AI Photos as Lord Ram: सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की भगवान राम के रूप में AI से बनाई गई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दिवंगत एक्टर को इस रूप में देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।
हनुमान जयंती के दिन नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' का टीजर जारी हुआ है, जो काफी सुर्खियों में बना है। फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर 'भगवान राम' का किरदार निभा रहे हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की AI से बनी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें उन्हें प्रभु श्री राम के रूप में देखा जा सकता है।
Advertisement
AI से तस्वीरें बनाकर सुशांत को श्री राम के गेटअप में इमेजिन किया गया। फैंस ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर सुशांत हमारे बीच होते और वो ये किरदार निभाते, तो कैसे लगते?
Reddit पर एक यूजर ने इन तस्वीरों को शेयर किया और लिखा, "ये (सुशांत) एक बेहतर चॉइस होते।" इन तस्वीरों को देख फैंस की आंखें भर आई हैं। लोगों ने सुशांत को इस रोल के लिए परफेक्ट बताया।
Advertisement
पोस्ट पर कमेंट कर एक यूजर ने कहा कि सुशांत की आंखें हमेशा दयालु और उनका व्यक्तित्व बेहद शांत था। मुझे लगता है कि 'मर्यादा पुरुषोत्तम' भगवान राम में भी यही गुण थे।
दूसरे यूजर ने कहा, "वे (सुशांत) सबसे बेहतरीन राम होते। इसे देखकर उनके जाने के सारे एहसास फिर से ताजा हो गए। उम्मीद है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।"
Image: InstagramPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 4 April 2026 at 21:02 IST