अपडेटेड 7 November 2025 at 13:38 IST

'मैं चाचा बन गया...', विक्की कौशल- Katrina Kaif के पेरेंट्स बनने पर खुशी से झूमे सनी, करीना-प्रियंका ने यूं दी बधाई

Vicky Kaushal- Katrina Kaif welcomes Baby Boy: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। कपल के गुड न्यूज शेयर करते ही फैंस समेत तमाम सेलेब्स खुशी से झूम उठे। करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर आयुष्मान खुराना तक हर किसी ने अपने अंदाज में कपल को बधाई दी।

Follow :  
×

Share


1/7

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने आज (7 नवंबर) को गुड न्यूज देकर हर किसी का दिन बना दिया। उनके घर नन्हा मेहमान आया हैं। कैटरीना ने बेबी बॉय को जन्म दिया। 
 

Image: Instagram
2/7

इंस्टग्राम पर एक पोस्ट के जरिए विक्की कौशल ने ये खुशखबरी शेयर की। एक्टर ने लिखा, "हमारी खुशियों का बंडल आ गया है। अपार प्रेम और आशीर्वाद के साथ, हम अपने बेबी बॉय का वेलकम करते हैं।" 


 

Image: Instagram
Advertisement
3/7

उनके इस गुड न्यूज को शेयर करते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। वहीं, विक्की-कैट के पेरेंट्स बनने पर कई सेलेब्स ने बधाई दी। 
 

Image: Instagram
4/7

विक्की कौशल के भाई और 'शिद्दत' एक्टर सनी कौशल ने घर में नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "मैं चाचा बन गया हूं।" उन्होंने आंख में आंसू और दिल वाली इमोजी भी शेयर की। 

Image: Instagram
Advertisement
5/7

करीना कपूर ने कपल को बधाई देते हुए लिखा, "कैट, बॉयज मम्मा क्लब में तुम्हारा स्वागत है, तुम्हारे और विक्की के लिए बहुत खुश हूं।" प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "बहुत खुश हूं! बधाई हो।"
 

Image: Instagram
6/7

एक्ट्रेस कृति सेनन ने कहा, "इस खूबसूरत नए अध्याय के लिए ढेर सारा प्यार।" वहीं, राजकुमार राव ने लिखा, "यह बहुत ही खूबसूरत एहसास है। भगवान आप दोनों और आपके नन्हे-मुन्नों पर कृपा बनाए रखें।"
 

Image: Instagram
Advertisement
7/7

एक्ट्रेस कृति सेनन ने कहा, "इस खूबसूरत नए अध्याय के लिए ढेर सारा प्यार।" वहीं, राजकुमार राव ने लिखा, "यह बहुत ही खूबसूरत एहसास है। भगवान आप दोनों और आपके नन्हे-मुन्नों पर कृपा बनाए रखें।"
 

Image: Instagram

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 7 November 2025 at 13:38 IST