अपडेटेड 9 March 2026 at 20:42 IST
बीच कॉन्सर्ट में क्यों रोने लगीं सुनिधि चौहान? फैंस से मांगी माफी, बोलीं- मेरे साथ पहले ऐसा नहीं हुआ…, VIDEO
Sunidhi Chauhan: मशहूर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान का लखनऊ कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बीच परफॉर्मेंस में ही दर्शकों से माफी मांगती नजर आ रही हैं। ऐसा क्यों, चलिए जान लेते हैं।
सुनिधि चौहान इन दिनों अपने ‘आई एम होम’ इंडिया टूर 2025-26 पर हैं। उन्होंने 7 मार्च को लखनऊ के कूलब्रीज रिसॉर्ट्स में लाइव परफॉर्म किया था जहां वो इमोशनल हो गईं।
Image: instagramसुनिधि चौहान ने उस इवेंट के लिए एक शिमरी जंपसूट पहना था जिसमें वो हमेशा की तरह काफी गॉर्जियस लग रही थीं। हालांकि, बीच कॉन्सर्ट में ही वो रोने लगीं और दर्शकों को बताया कि उनका गला खराब है।
Image: instagramAdvertisement
42 साल की सुनिधि चौहान ने कहा- “मेरा गला बहुत खराब है। आज मेरी आवाज बहुत ज्यादा खराब है लेकिन मुझे पता है कि आप लोग मेरे साथ हो और मैं फिर भी यह करना चाहती हूं”।
Image: instagramसुनिधि ने आगे कहा- “हे भगवान, मेरे साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। ये बहुत शर्मनाक है। मुझे माफ कर दें। बस बात यह है कि, मुझे थोड़ा... मैं हमेशा अपना 100% देना चाहती हूं”।
Image: instagramAdvertisement
सुनिधि आगे दर्शकों से कहती हैं, “लेकिन दुर्भाग्य से… मैं कोशिश कर रही हूं। शायद ऐसा न हो पाए, इसलिए मैं पहले ही माफी मांग रही हूं। मैं अब आगे बढ़ रही हूं। आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद”।
Image: instagramजब सुनिधि ये सब कह रही थीं तो भीड़ में से फैंस उन्हें जोर-जोर से चीयर करना शुरू कर देते हैं। फैंस ने सिंगर का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वो उनके साथ हैं, और हमेशा उनकी सिंगिंग एंजॉय करते रहेंगे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 20:42 IST