Sunanda Sharma Concert: सिक्योरिटी में बड़ी चूक, सुनंदा शर्मा के लाइव शो में अचानक स्टेज पर आ धमका फैन, पंजाबी सिंगर ने बीच में ही छोड़ा कॉन्सर्ट, देखें Video
Sunanda Sharma Viral Video: गाजियाबाद में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ हुई एक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। 3 अप्रैल को राज कुमार गोयल प्रौद्योगिकी संस्थान (आरकेजीआईटी) में चल रहे इस म्यूजिक शो में अचानक अफरा-तफरी मच गई।
सुनंदा शर्मा उस समय अपने हिट गानों जैसे “Jaani Tera Naa” और “Pagal Nahi Hona” पर परफॉर्म कर रही थीं। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और बैगी जींस पहन रखी थी और दर्शकों के साथ बातचीत भी कर रही थीं।
इसी दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ आया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सिंगर के पास पहुंचकर उनके पैर छूने की कोशिश करता है।
Image: Social MediaAdvertisement
यह सब इतनी तेजी से हुआ कि सुनंदा घबरा गईं और जोर से चिल्लाते हुए तुरंत स्टेज छोड़कर चली गईं। वहीं, युवक कुछ देर तक स्टेज पर ही खड़ा रहा और पोज देता दिखा।
इसके बाद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने उसे पकड़कर नीचे उतारा। घटना के बाद गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, वह उसी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सुनंदा शर्मा दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं। उनकी टीम ने शो को बीच में ही रद्द करने का फैसला लिया।
हालांकि दर्शकों ने बार-बार परफॉर्मेंस जारी रखने की मांग की, लेकिन कॉन्सर्ट फिर शुरू नहीं हो सका। इससे कई छात्र निराश होकर कार्यक्रम स्थल से लौटते नजर आए।
Image: Social MediaPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 07:45 IST