अपडेटेड 19 November 2025 at 11:24 IST

भगवान हनुमान पर बयान देकर कानूनी पचड़े में फंसे SS Rajamouli, हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप; FIR दर्ज

फिल्म मेकर एस एस राजामौली ने फिल्म 'वाराणसी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'महाबली हनुमान' को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसके लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

Follow :  
×

Share


1/8

पॉपुलर डायरेक्टर एसएस राजामौली कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। 'महाबली हनुमान' को लेकर दिए बयान की वजह से न सिर्फ उन्हें लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा, बल्कि उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई है। 
 

Image: X
2/8

राष्ट्रीय वानर सेना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, ‘फिल्म डायरेक्टर एस एस राजामौली ने पब्लिकली हनुमान जी पर अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।’

Image: instagram
Advertisement
3/8

आगे लिखा, 'किसी की भी ये हिम्मत नहीं होनी चाहिए कि भविष्य में वह हिंदू देवी और हमारे भगवान का अपमान कर सके, इस कारण हम कानूनी कार्रवाई की डिमांड करते हैं। धर्म की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।'
 

Image: X
4/8

दरअसल, फिल्म का नाम और पहला लुक पहले ही लीक हो गया था। दूसरी तरफ, 15 नवंबर को ‘ग्लोब ट्रॉटर’ इवेंट में हुई तकनीकी गड़बड़ियों से मामला और खराब हो गया, जिसपर राजामौली भड़क उठे। 

Image: X
Advertisement
5/8

टीजर प्ले में देरी पर डायरेक्टर ने कहा था, ‘मैं भगवान पर ज्यादा विश्वास नहीं करता। पिताजी कहते थे कि जब भी मैं किसी परेशानी में रहूंगा, हनुमान मेरे पीछे खड़े होकर मुसीबत में हमारी रक्षा करेंगे।'

Image: Associated Press
6/8

राजामौली ने आगे कहा, 'लेकिन जैसे ही यह गड़बड़ी हुई, मुझे बहुत गुस्सा आया। क्या भगवान ऐसे मदद करते हैं।’

Image: X
Advertisement
7/8

उन्होंने स्टेज पर ये भी कहा था कि उनकी पत्नी भी भगवान हनुमान को मानती हैं। लेकिन, जब तकनीकी दिक्कत हुई, तो वो कुछ देर के लिए पत्नी से भी नाराज हुए थे।' 
 

Image: File Photo
8/8

इवेंट से क्लिप वायरल होने के बाद राजमौली पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
 

Image: X

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 19 November 2025 at 11:24 IST