दूसरी बार मां बनीं Sonam Kapoor, दिखाई नन्हे राजकुमार की पहली झलक, फैंस-सेलेब्स ने लुटाया प्यार- PHOTOS

Sonam Kapoor new born first glimpse: एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। उन्होंने फिर एक बेटे को जन्म दिया। अब सोनम ने फैंस के साथ अपने लाडले की पहली झलक भी शेयर कर दी।

Follow :  
×

Share


1/7

शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया से दूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके घर फिर किलकारियां गूंजी हैं। 
 

Image: Instagram
2/7

29 मार्च 2026 को सोनम और आनंद आहूजा दूसरे बेटे के पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने अब फैंस को अपने लाडले की पहली झलक भी दिखा दी है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/7

सोनम ने अस्पताल से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वे अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और नन्हें राजकुमार को सीने से लगाए दिख रही हैं। 
 

Image: Instagram
4/7

हालांकि इस दौरान सोनम ने अपने बेटे का फेस नहीं दिखाया। फोटो में उनके चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान साफ तौर पर नजर आ रही है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/7

दूसरी तस्वीर में सोनम को अस्पताल में ब्रेकफस्ट को एंजॉय करते देखा जा सकता है। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने  डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। 

Image: Instagram
6/7

सोनम के ये तस्वीरें शेयर करते ही तेजी से वायरल होने लगी। वहीं, फैंस के साथ कई सेलेब्स भी उन पर और उनके नन्हे राजकुमार पर प्यार लुटाते नजर आए। 
 

Image: Instagram
Advertisement
7/7

दिशा पाटनी से लेकर विक्की कौशल, सोनाक्षी सिन्हा, काजोल, भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स ने उन पर खूब प्यार लुटाया। 
 

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 3 April 2026 at 17:00 IST