Sonam Kapoor Baby: मासी बनकर फूली नहीं समा रहीं रिया, दिखाई सोनम कपूर के बेबी बॉय की पहली झलक
Sonam Kapoor Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। अब मासी रिया कपूर ने बेबी की पहली झलक दिखाई है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने 29 मार्च को अपने दूसरे बेबी बॉय को जन्म दिया है। उनका पहले से एक बेटा वायु है।
Image: instagramपूरा कपूर खानदान बेबी के आगमन से काफी खुश है। अब सोनम की बहन और फिल्ममेकर रिया कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बेबी की पहली झलक दिखाई है।
Image: instagramAdvertisement
इस फोटो में रिया कपूर ने अपने भांजे को गोद में पकड़ा हुआ था। फोटो में बेबी की शक्ल तो नहीं दिख रही लेकिन उसकी हल्की सी झलक देख फैंस जरूर उत्साहित हो गए हैं।
अपने भांजे के जन्म पर खुशी जताते हुए रिया कपूर ने कैप्शन में लिखा- “बस आपको प्यार चाहिए और सोनम कपूर के मामले में, कुछ सुपर ह्यूमन मॉम की ताकत”।
Image: InstagramAdvertisement
सोनम कपूर ने बेबी के जन्म की गुड न्यूज देते हुए लिखा- ‘हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज 29 मार्च 2026 को हमारे नन्हे बेटे का आगमन हुआ है। हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया’।
Image: instagramसोनम ने आगे लिखा- ‘उसके आने से हमारे दिल शानदार तरीके से बड़े हो गए। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है। हम इस अनमोल नई जान को पाकर खुद को बेहद लकी महसूस करते हैं’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 1 April 2026 at 09:39 IST