अपडेटेड 6 December 2025 at 11:04 IST

‘पागलों की तरह एक-दूसरे को…’; जब डेटिंग के 3 साल बाद ही सोनाक्षी-जहीर ने ली कपल थेरेपी, एक्ट्रेस बोलीं- जो दिखता है, वो होता नहीं

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। कपल ने सात सालों की डेटिंग के बाद पिछले साल शादी रचाई थी।

Follow :  
×

Share


1/6

‘दबंग’ स्टार सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद अक्सर जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। हाल ही में, उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्हें जहीर के साथ कपल थेरेपी लेनी पड़ी थी।

Image: @aslisona/instagram
2/6

सोनाक्षी ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर ये खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जहीर के साथ रिलेशनशिप के तीन साल बाद एक ऐसा फेज आया था जब वो एक-दूसरे का नजरिया समझ ही नहीं पा रहे थे।

Image: @aslisona/instagram
Advertisement
3/6

सोनाक्षी ने कहा कि कैसे उस समय दोनों एक-दूसरे की बात समझ नहीं पा रहे थे और पागलों की तरह एक-दूसरे के बाल खींचना चाहते थे। फिर थेरेपी लेने के बाद दोनों के बीच सब ठीक हुआ।

Image: @aslisona/instagram
4/6

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बताया कि वो और जहीर दिल से इस रिश्ते को चलाना चाहते थे इसलिए उन्होंने कपल थेरेपी लेने का फैसला किया। ये आईडिया एक्टर ने ही दिया था। दो सेशन के बाद ही चीजें ठीक होने लगी थीं। 

Image: @aslisona/instagram
Advertisement
5/6

सोनाक्षी ने कहा कि कपल थेरेपी के जरिए दोनों को एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला। कपल को पता चला कि जो दिखता है, हमेशा असल में वही नहीं होता। 

Image: @aslisona/instagram
6/6

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पिछले साल 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज के जरिए हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। तबसे कपल अपनी क्यूट केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत रहा है। 

Image: @aslisona/instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 December 2025 at 11:04 IST