अपडेटेड 30 December 2025 at 18:15 IST

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: मालदीव में मस्ती... प्राइवेट पूल में सोनाक्षी-जहीर की रोमांटिक तस्वीरें वायरल, Photos

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल नए साल का वेलकम करने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कपल इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहा है, जहां से उनकी खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लग्जरी विला, प्राइवेट पूल और समंदर के बीच सोनाक्षी और जहीर का बॉन्ड फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Follow :  
×

Share


1/6

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस वक्त मालदीव में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। कपल ने अपनी लग्जरी ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Image: instagram
2/6

शेयर की गई एक तस्वीर में सोनाक्षी बॉडीकॉन स्विमसूट में नजर आ रही हैं, जबकि जहीर इकबाल उनके साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल में पोज देते दिख रहे हैं।

Image: instagram
Advertisement
3/6

एक दूसरी तस्वीर में सोनाक्षी ने अपने फैंसी और एक्सक्लूसिव प्राइवेट विला की झलक दिखाई है। यह विला मालदीव के एक प्राइवेट आइलैंड पर है, जहां से समंदर और नीले आसमान का नजारा दिखता है। 

Image: instagram
4/6

तस्वीरों से साफ है कि सोनाक्षी और जहीर इस वेकेशन पर पूरी तरह रिलैक्स हैं और क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं। क्रिसमस के मौके पर भी सोनाक्षी ने पति जहीर के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं।

Image: instagram
Advertisement
5/6

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। दोनों ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी।

Image: Instagram
6/6

वर्क फ्रंट की बात करें तो 38 साल की सोनाक्षी हाल ही में फिल्म जटाधारा में नजर आई थीं। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं में रिलीज हुई थी।

Image: instagram

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 30 December 2025 at 18:15 IST