अपडेटेड 31 October 2025 at 12:42 IST

सोनाक्षी सिन्हा ने 7 साल तक क्यों छुपाया जहीर संग रिश्ता? अब खुलासा कर बोलीं- एक महीने के अंदर ही मुझे…

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को डेढ़ साल हो चुका है। शादी के बंधन में बंधने से पहले कपल ने करीब सात सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था।

Follow :  
×

Share


1/7

शादी से पहले भी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप रूमर्स कई बार मीडिया में उड़े थे लेकिन दोनों में से कभी किसी ने इनपर रिएक्ट नहीं किया था।

Image: Instagram
2/7

अब सोनाक्षी ने खुलासा किया है कि उन्होंने सात साल तक अपने रिलेशनशिप को क्यों छुपाकर रखा था। उन्होंने काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच’ में इसका खुलासा किया।

Image: Instagram
Advertisement
3/7

सोनाक्षी ने कहा कि वो नजर पर यकीन रखती हैं, इसलिए उन्होंने अपना रिश्ता छुपाकर रखा था। वो तबतक किसी को जहीर के बारे में बताना नहीं चाहती थीं, जबतक कि उनसे शादी ना कर लें।

Image: Instagram
4/7

दबंग स्टार ने आगे कहा- ‘जब मैंने जहीर को पहली बार देखा तो एक इंस्टैंट क्लिक हुआ। मुझे पता चल गया था कि मुझे अपनी पूरी जिंदगी इसी शख्स के साथ बितानी है’। 

Image: X
Advertisement
5/7

सोनाक्षी ने बताया कि कैसे उन्होंने एक हफ्ते में ही जहीर को आई लव यू बोल दिया था। एक्टर को लगा कि वो पागल हो गई हैं। उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड को फोन कर कहा कि वो कन्फ्यूज और पागल हो चुकी हैं।

Image: Instagram
6/7

सोनाक्षी ने अपनी लव स्टोरी सुनाते हुए आगे कहा कि उन्होंने 1 महीने में ही जहीर से कह दिया कि वो उनसे ही शादी करेंगी। 

Image: Instagram
Advertisement
7/7

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी किसी के लिए ऐसा फील नहीं किया था, और जब किया तो अपनी फीलिंग नहीं छुपाईं। उन्होंने कहा कि जहीर भी भागे नहीं और अब दोनों साथ हैं। 

Image: Varinder Chawla

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 31 October 2025 at 12:42 IST