अपडेटेड 9 January 2025 at 20:00 IST
सोनाक्षी के घर में चल क्या रहा है? जहीर के बर्थडे पर होस्ट की पार्टी तो नहीं पहुंचे दोनों साले और फिर...
Luv-Kussh Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न और पति जहीर इकबाल का बर्थडे एक साथ मनाया। इस पार्टी में उनके भाई लव और कुश कहीं नजर नहीं आए।
सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। उस समय ऐसी खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी कि एक्ट्रेस का परिवार शादी से नाखुश है।
Image: Xजहां शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा शादी पर अपनी बेटी-दामाद को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। वहीं, उनके दोनों बेटे लव और खुश को पूरे सेलिब्रेशन से गायब ही देखा गया।
Image: InstagramAdvertisement
खबरों की माने तो, लव और कुश अपनी बहन की पसंद से राजी नहीं थे। वो नहीं चाहते थे कि सोनाक्षी की शादी जहीर इकबाल से हो जिसे लेकर वो कई दफा हिंट भी दे चुके थे।
Image: instagramसोनाक्षी ने हाल ही में अपने पति जहीर और पिता शत्रुघ्न के लिए जॉइंट बर्थडे पार्टी रखी थी। शत्रुघ्न का बर्थडे 9 दिसंबर और जहीर इकबाल का बर्थडे 10 दिसंबर को आता है तो दोनों ने मिलकर पार्टी की।
Image: XAdvertisement
इस पार्टी में पूरा सिन्हा परिवार देखा गया। रेखा भी पार्टी में शिरकत करती दिखीं लेकिन सोनाक्षी के भाई लव और कुश कहीं नजर नहीं आए।
Image: Luv Sinha/Instagramऐसे में सिन्हा परिवार में दरार की खबरें फिर से तूल पकड़ने लगी हैं। नेटिजंस सवाल कर रहे हैं कि क्या लव और कुश अभी भी अपने जीजा जहीर इकबाल को स्वीकार नहीं कर पाए हैं।
Image: Screengrab from YouTubePublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 January 2025 at 20:00 IST