अपडेटेड 1 December 2025 at 15:00 IST

Sonakshi Sinha Home: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने बड़े प्यार से सजाया है घर का हर कोना, दिया होम टूर, दिखाई प्रेयर रूम की झलक

Sonakshi Sinha Home: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का सपनों का घर बनकर तैयार हो चुका है। कपल ने अब अपने यूट्यूब व्लॉग में फैंस को पूरा होम टूर कराया है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


1/8

सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। कपल ने सात सालों के रिलेशनशिप के बाद लव मैरिज की थी। अब उन्होंने नया घर खरीद लिया है जिसका हर एक कोना उन्होंने प्यार से सजाया है।

Image: youtube
2/8

सोनाक्षी ने व्लॉग में होम टूर दिया है जिसमें उन्होंने अपना पूरा घर दिखाया। एक्ट्रेस ने शुरुआत रसोई से की जहां उन्होंने बताया कि ये जहीर की पसंद से बनाया गया है। उन्हें स्टील की चीजें पसंद है।

Image: youtube
Advertisement
3/8

सोनाक्षी सिन्हा फिर कैमरा अपनी बालकनी में ले गईं जहां वो और जहीर शाम में सनसेट एंजॉय करते हैं। उन्होंने डाइनिंग रूम की झलक भी दिखाई जहां की वॉल पर ढेर सारी किताबें और फोटोफ्रेम रखे हैं।

Image: youtube
4/8

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने घर में अपना ट्रैवल वॉल भी बनाया है जिसपर उनके सारी वेकेशन की यादें सजाई गई हैं। उनके घर में रिमोट कंट्रोल कर्टन यानि पर्दे भी हैं।

Image: youtube
Advertisement
5/8

सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस को अपने जूतों, कपड़ों और ज्वेलरी का कलेक्शन भी दिखाया। साथ ही अपने वॉशरूम की झलक भी दिखाई है। उनके घर में न्यूयॉर्क और मालदीव्स से प्रेरित डेकोर किया गया है।

Image: youtube
6/8

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के घर का एक कोना वीडियो शूटिंग के लिए भी है। एक्ट्रेस ने पूरे घर में जगह-जगह पेड़ पौधें लगाए हैं। उनके घर में जिम भी है।

Image: youtube
Advertisement
7/8

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने घर का सी फेसिंग बालकनी व्यू भी दिखाया है जहां एक काउच रखा है। एक्ट्रेस ने कहा कि यहां बैठकर वो और जहीर बातें करते हुए समय बिताना पसंद करते हैं।

Image: youtube
8/8

अंत में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने घर की प्रेयर रूम-मेडिटेशन रूम की झलक भी दिखाई है। दबंग स्टार चप्पल उतारकर अंदर गई थीं। इस रूम में भगवद गीता, कुरान, बाइबल और ‘द न्यू टेस्टामेंट’ की किताब रखी है। 

Image: youtube

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 1 December 2025 at 15:00 IST