अपडेटेड 23 November 2025 at 14:48 IST
Smriti-Palash Wedding: साथ झूमे, स्टेज पर हुए रोमांटिक और... स्मृति-पलाश ने संगीत नाइट में मचाया धमाल
Smriti-Palash Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी से पहले कपल की संगीत नाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
वुमेंस टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रही हैं। वो इंडियन म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ आज यानी 23 नवंबर को सात फेरे लेंगी।
जान लें कि मंधाना ने हाल ही में एक रील के जरिये पलाश के साथ सगाई पर मुहर लगाई थी। अब आज स्मृति और पलाश शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, कपल महाराष्ट्र के सांगली गांव में 7 फेरे लेगा।
Image: Instagram/@smriti_mandhana (Screengrab)Advertisement
बीती रात स्मृति और पलाश की संगीत सेरेमनी हुई, जिसकी कई झलकियां सामने आई हैं। इसमें उनके क्रिकेट टीम के साथियों ने जमकर धमाल मचाया।
Image: Instagramदरअसल, प्री वेडिंग फंक्शन में 'लड़की वाले' और 'लड़के वाले' की दो टीम बनी। इस दौरान स्मृति का गर्ल गैंग-बॉय गैंग को तगड़ी टक्कर देते दिखा।
Advertisement
एक वीडियो में पलाश-स्मृति ने ‘तेनु लेके मैं जावांगा...’ गाने पर डांस किया। टू बी दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूजे को माला पहनाई और बाहों में बाहें डाले झूमते दिखे। इस दौरान दोनों रोमांटिक होते भी नजर आए।
स्मृति और पलाश की संगीत नाइट में पलक मुच्छल ने भी अपने खास अंदाज से समां बांध दिया। वेडिंग डे से कपल के प्री वेडिंग सेलिब्रशेन की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Advertisement
अब फैंस स्मृति और पलाश की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई उन्हें दूल्हा और दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए बेताब हो रहा है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 23 November 2025 at 14:48 IST