अपडेटेड 18 January 2025 at 21:18 IST

Darshan Raval: मशहूर सिंगर दर्शन रावल ने अपनी 'बेस्ट फ्रेंड' संग रचाई शादी, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी?

Darshan Raval: मशहूर सिंगर दर्शन रावल ने अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड धरल सुरेलिया संग सात फेरे ले लिए हैं। कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Follow :  
×

Share


1/5

‘सोनी सोनी’ फेम सिंगर दर्शन रावल ने 18 जनवरी को शादी रचा ली है। उन्हें धरल सुरेलिया में अपना हमसफर मिल गया है जिसे वो सालों से डेट कर रहे थे।

Image: @darshanravaldz
2/5

दर्शन रावल और धरल सुरेलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने इस खास दिन की झलक दिखाई है। 

Image: @darshanravaldz
Advertisement
3/5

दर्शन रावल ने धरल के साथ कौलेबोरेशन में इस पोस्ट को शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- माय बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर।

Image: @darshanravaldz
4/5

दूल्हे राजा बने दर्शन ने आइवरी शेरवानी पहनी थी जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, ब्राइड ऑरेंज लहंगे में कहर ढा रही थीं। फैंस को पहली बार दर्शन की लाइफ पार्टनर की झलक देखने को मिली है।

Image: @darshanravaldz
Advertisement
5/5

आपको बता दें कि धरल सुरेलिया एक आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर हैं जिनका खुद का एक डिजाइन स्टूडियो है। खबरों की माने तो वो लंबे समय से सिंगर को डेट कर रही थीं।

Image: @darshanravaldz

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 January 2025 at 21:18 IST