अपडेटेड 9 December 2025 at 22:08 IST

Shweta Tiwari Diet: क्या है श्वेता तिवारी की डाइट? खुद बताया फिट रहने के पीछे का राज

Shweta Tiwari Diet: श्वेता तिवारी सिर्फ अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। 44 की उम्र में भी एक्ट्रेस की एनर्जी और टोंड फिगर देखकर हैरान हो जाते हैं। लोग इस बात का यकीन ही नहीं करते हैं कि उनका कभी वेट बढ़ा था। लेकिन आज उनकी फिट बॉडी और हेल्दी लाइफस्टाइल करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। आइए जानते हैं कि श्वेता तिवारी की क्या है डाइट और फिट रहने का क्या है राज?

Follow :  
×

Share


1/7

श्वेता हर सुबह वॉक और रोज 10,000 कदम पूरे करती हैं। यह उनकी फिटनेस जर्नी का सबसे जरूरी हिस्सा है। इसके बाद वह 60 से 90 मिनट तक साइकलिंग भी करती 

Image: instagram
2/7

सुबह के वॉक और साइकलिंग के अलावा श्वेता शाम को भी वर्कआउट करती हैं। इससे उनका शरीर एक्टिव रहता है और कैलोरी बर्निंग लगातार होती रहती है, जिसकी वजह से उनका फिजिक हमेशा टोंड नजर आता है।
 

Image: instagram
Advertisement
3/7

श्वेता की न्यूट्रिशनिस्ट किनिका पटेल उनकी पूरी डाइट मॉनिटर करती हैं। सुबह उठते ही एक्ट्रेस 500ml पानी पीती हैं जिसमें कोलेजन मिला होता है, जो स्किन और बॉडी के लिए फायदेमंद माना जाता है।

Image: instagram
4/7

लंच में श्वेता एक बड़ा बाउल दाल, एक बड़ा बाउल सब्जियां और सिर्फ 2 टेबलस्पून पके हुए चावल खाती हैं। उनकी यह डाइट कम कैलोरी और हाई न्यूट्रीशन वाली होती है।

Image: instagram
Advertisement
5/7

शाम साढ़े पांच बजे श्वेता कॉफी लेती हैं और इसके साथ मिक्स नट्स भी खाती हैं। इससे उन्हें एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है।

Image: Instagram
6/7

रात साढ़े आठ बजे वह अपना डिनर पूरा कर लेती हैं। उनके डिनर प्लेट में ज्यादातर टोफू और सब्जियां शामिल होती हैं।
 

Image: Instagram
Advertisement
7/7

श्वेता तिवारी का मानना है कि फिट रहने के लिए सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि पॉजिटिव माइंडसेट भी उतना ही जरूरी है। 
 

Image: Instagram

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 9 December 2025 at 22:08 IST