अपडेटेड 25 May 2025 at 17:12 IST

‘खुश ही रहना…’; शिखर धवन का खुलासा, 20 साल बाद बेटे जोरावर को देना चाहेंगे ये सीख

Shikhar Dhawan Son: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन पिछले दो सालों से अपने लाडले बेटे जोरावर से मिले नहीं हैं। आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद से वो अपने बेटे से मिलने को तरस रहे हैं।

Follow :  
×

Share


1/5

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने दो साल से बेटे जोरावर की शक्ल भी नहीं देखी है। उन्हें ये भी नहीं पता कि उनका बेटा कैसा है और क्या कर रहा है।

Image: Shikhar Dhawan/Instagram
2/5

शिखर धवन हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में नजर आए थे जहां उनसे पूछा गया कि वो अपने बेटे को 20 साल बाद किस तरह की मेंटरशिप देना चाहेंगे। 

Image: Instagram
Advertisement
3/5

तब जवाब में ‘टीम इंडिया के गब्बर’ ने कहा कि जिंदगी में खुश रहना काफी जरूरी है। उन्होंने कहा- ‘20 साल बाद जोरावर ही 31-21 साल का हो जाएगा। जोरावर को यही बोलूंगा कि जिंदगी में खुश रहना चाहिए’।

Image: instagram
4/5

शिखर धवन ने आगे कहा- ‘जो भी कर, खुश रह। खुश रहने के जो तौर-तरीके हैं, वो हैं कि अपने अंदर झांको। कमियों को देखो। क्या ताकत है और उनको बेहतर बनाओ। बस यही कहना है, खुश ही रहना है’। 

Image: AP
Advertisement
5/5

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का अक्टूबर 2023 में तलाक हो गया था। आयशा बेटे को लेकर ऑस्ट्रेलिया वापस चली गई हैं और क्रिकेटर को हर जगह से ब्लॉक कर दिया है। शिखर दो साल से जोरावर से नहीं मिल पाए हैं। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 25 May 2025 at 17:12 IST