अपडेटेड 17 November 2025 at 16:52 IST
अपने ‘बड़े भाई’ धर्मेंद्र से मिलने घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी से जाना हालचाल, पत्नी पूनम भी दिखीं साथ
Shatrughan Sinha meets Dharmendra: धर्मेंद्र की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। परिवारवाले उनका काफी ख्याल रख रहे हैं। अब दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी 'हीमैन' से मिलने उनके घर पहुंच चुके हैं।
धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले ही ब्रीच कैंडी अस्पताल से घर लाया गया है। अब उनका जुहू स्थित घर पर ही इलाज चल रहा है। इस बीच, धीरे-धीरे उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार उनका हालचाल जानने के लिए पहुंच रहे हैं।
Image: Xअमिताभ बच्चन के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा भी अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ धर्मेंद्र का हालचान जानने के लिए उनके घर पहुंच चुके हैं।
Image: XAdvertisement
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो हेमा मालिनी और अपनी 'सबसे अच्छी अर्धांगिनी' पूनम सिन्हा के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
Image: @ShatruganSinha/Xसिन्हा ने लिखा- 'सबसे प्यारी फैमिली फ्रेंड, बेहतरीन इंसान, स्टार/एक्ट्रेस, शानदार कलाकार, उच्चतम क्षमता की कलाकार, एक योग्य सांसद हेमा से मिलने, उनका अभिवादन करने और भगवान से प्रार्थना करने गए थे'।
Image: instagramAdvertisement
उन्होंने आगे लिखा- “हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और हमने ‘उनके’, हमारे बड़े भाई और परिवार की भलाई के बारे में भी जानकारी ली”।
Image: @ShatruganSinha/Xबॉलीवुड हंगामा की माने तो, धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना 90वां बर्थडे धूमधाम से मनाने वाले हैं। परिवार उनके और बेटी ईशा देओल के लिए डबल सेलिब्रेशन रखेगा।
Image: XPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 17 November 2025 at 16:52 IST