अपडेटेड 30 December 2024 at 23:43 IST

2025 का Shanaya Kapoor कर रही हैं बेसब्री से इंतजार, एक्ट्रेस ने दिखाई 2024 की झलक

फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार शनाया कपूर नए साल का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने 2024 की कुछ झलक शेयर की है।

Follow :  
×

Share


1/6
Shanaya Kapoor: फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार शनाया कपूर नए साल का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने 2024 की कुछ झलक फैंस के साथ शेयर की है। Image: instagram
2/6
2025 के स्वागत के लिए बेताब शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो मोंटाज शेयर कर कैप्शन में लिखा, '2025 मैं तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।' वीडियो में एक्ट्रेस 2024 की यादों को ताजा करती नजर आईं। Image: instagram
Advertisement
3/6
एक्टर संजय कपूर की लाडली शनाया वीडियो में अपने दोस्तों और परिवार के साथ खास पल बिताती नजर आईं। उन्होंने वीडियो के साथ ट्रेंडिंग नॉर्दर्न लाइट्स गाने को भी एड किया। Image: instagram
4/6
शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कैंडिड सेल्फी और वीडियो शेयर किए थे, जिस पर उन्होंने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा था, 'डियर इंस्टा डायरी, मैं फिर से आ गई हूं।' Image: instagram
Advertisement
5/6
एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपनी स्टाइलिश, मजेदार और खूबसूरत तस्वीरों के साथ वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। जल्द ही शनाया विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू करने को तैयार हैं। Image: instagram
6/6
शनाया ने विक्रांत मैसी के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर अपनी उत्सुकता भी व्यक्त की और इस प्रक्रिया में उनका मार्गदर्शन करने के लिए निर्देशक संतोष सिंह, निर्माता मानसी और वरुण बागला को धन्यवाद दिया। Image: instagram

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 30 December 2024 at 23:43 IST