अपडेटेड 21 May 2025 at 12:59 IST

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा को नापसंद है 'स्टार वाइफ' टैग? बोलीं- कोई स्टार हसबैंड नहीं बोलता तो...

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने हाल ही में बताया कि उन्हें स्टार वाइफ टैग क्यों नापसंद है।

Follow :  
×

Share


1/8

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बी-टाउन के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों को कई बार एक दूसरे के काम को सपोर्ट और एप्रिशिएट करते देखा गया है। 
 

Image: X
2/8

हाल ही में मीरा राजपूत ने आम लोगों के लिए एक वेलनेस सेंटर खोला। इस मौके पर उनके पति शाहिद और सास-ससुर भी पहुंचे थे।
 

Image: Mira Rajput/Instagram
Advertisement
3/8

शाहिद बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में से एक हैं जिसकी वजह से मीरा को 'स्टार वाइफ' का टैग दिया जाता है। अब हाल ही में इस मुद्दे पर उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी। 
 

Image: instagram
4/8

मीरा राजपूत ने एक शो में स्टार किड और स्टार वाइफ जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर कहा कि स्टार वाइफ का कॉन्सेप्ट कभी मेरे पल्ले नहीं पड़ा। इसका क्या मतलब होता है? 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

उन्होंने कहा कि आपके पास एक एक्टर,स्टार या सेलिब्रिटी हैं जिसकी वाइफ या फिर हसबैंड होते हैं। कोई भी स्टार हसबैंड नहीं बोलता है। ये स्टार वाइफ क्यों हैं? 
 

Image: Varinder Chawla
6/8

मीरा ने आगे कहा कि शायद ये एक ऐसा एसोसिएशन था जिसे याद रखने के लिए किसी को बनाने की जरूरत होती थी। अगर आप बच्चों को स्टार किड कहते हैं तो लोग उसे नेपोटिज्म टर्म के मुताबिक सुनना नापसंद करते हैं।

Image: Instagram
Advertisement
7/8

उन्होंने कहा कि स्टार किड टर्म आज भी यूज किया जाता है। इसे अपनी राह खोजने की जरूरत है। 
 

Image: Instagram
8/8

मीरा राजपूत अकांइन्ड ब्यूटी की को-फाउंडर है जो कि एक ब्यूटी और मेकअप ब्रैंड है। इसके साथ-साथ वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। 
 

Image: Instagram

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 May 2025 at 12:59 IST