अपडेटेड 17 July 2025 at 23:06 IST

अर्चना पूरन सिंह के बेटे को डेट कर रही हैं ये एक्ट्रेस, रियल लाइफ में हैं काफी ग्लैमरस, खूबसूरती से नहीं हटेंगी नजरें

Yogita Bihani: ‘द केरल स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस योगिता बिहानी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। कारण है उनकी डेटिंग लाइफ। वो अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान सेठी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

योगिता बिहानी इस समय मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान सेठी को डेट कर रही हैं। आर्यमान ने हाल ही में अपने यूट्यूब वीडियो में दर्शकों को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाया है।

Image: Instagram
2/6

29 साल की योगिता का जन्म बीकानेर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की डिग्री ली और फिर रेडफूडी नामक एक स्टार्टअप से अपने करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने 2016 तक काम किया।

Image: Instagram
Advertisement
3/6

2016 में योगिता मुंबई चली आईं और एक कंपनी में सेल्स और मार्केटिंग का काम करने लगी। यहीं से वो मॉडलिंग की तरफ बढ़ने लगीं। उन्होंने 'Femme Foodies' और 'दस का दम' जैसे रिएलिटी शो भी किए।

Image: instagram
4/6

योगिता ने 2018 में एकता कपूर के सीरियल 'दिल ही तो है' में काम किया था। फिर वो 'एके वर्सेज एके' और 'विक्रम वेधा' जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, फेम उन्हें 'द केरल स्टोरी' फिल्म से मिला।

Image: instagram
Advertisement
5/6

फिल्मों के अलावा, योगिता बिहानी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जहां वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Image: instagram
6/6

योगिता बिहानी का फैशन सेंस फैंस को काफी पसंद आता है। कभी वो बीच पर वेकेशन एंजॉय करती हैं तो कभी दोस्तों संग पार्टी करती नजर आती हैं। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 July 2025 at 23:06 IST