अपडेटेड 5 March 2026 at 17:15 IST

Sara Tendulkar: गुलाबी साड़ी में छाया सारा तेंदुलकर का जलवा, भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सेट किया फैशन ट्रेंड

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी हो गई है। उन्होंने सानिया चंडोक को अपना हमसफर बना लिया है। भाई की बारात में बहन सारा तेंदुलकर सज-धज कर तैयार होकर पहुंची थीं।

Follow :  
×

Share


1/6

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज 5 मार्च 2026 को अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी रचा ली है। ये शानदार आयोजन दक्षिण मुंबई के एक आलीशान वेन्यू पर हुआ था।

Image: X
2/6

अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी के लिए सारा ने कोई हेवी लहंगा नहीं, बल्कि एक प्यारी सी गुलाबी साड़ी चुनी जो उनपर काफी जच रही थी। इस साड़ी पर स्टोन्स और एम्बेलिशमेंट की सजावट थी।

Image: Varinder Chawla
Advertisement
3/6

अपने साड़ी लुक को और निखारने के लिए सारा तेंदुलकर ने ज्वेलरी भी हेवी रखी है। उन्होंने मल्टी-लेयर्ड मांग टीका, पोलकी स्टोन वाला नेकलेस, बड़े झूमके, गोल्ड चूड़ियां और कड़े, रिंग पहनी। 

Image: Varinder Chawla
4/6

सारा तेंदुलकर की ज्वेलरी कुंदन और पोलकी स्टोन्स से सजी थी। उनका मेकअप हल्का लेकिन डीसेंट लग रहा था। उनके हाथों की मेहंदी भी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।

Image: Varinder Chawla
Advertisement
5/6

सारा तेंदुलकर के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने आगे से आधे बाल बांधे हुए थे और पीछे के बालों को कर्ल किया था। उन्होंने अपने हेयरस्टाइल को मांग टीका और माथा पट्टी से और खूबसूरत बना दिया। 

Image: X
6/6

सारा तेंदुलकर के साड़ी लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नेटिजंस का मानना है कि हेवी डिजाइनर लहंगे की जगह साड़ी चुनकर सारा ने सही मायने में एक नया फैशन ट्रेंड सेट किया है। 

Image: X

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 16:05 IST