अपडेटेड 5 December 2025 at 14:23 IST
चाट, चाय और घाट… वाराणसी में कुछ ऐसे बीते सारा तेंदुलकर के 36 घंटे, तस्वीरों में दिखी झलक
Sara Tendulkar in Varanasi: सारा तेंदुलकर कुछ दिनों पहले बनारस गई थीं जहां उन्होंने खूब एंजॉय किया। उनके साथ उनकी मां अंजलि तेंदुलकर भी थीं।
सारा तेंदुलकर कुछ दिनों पहले अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंची थीं। उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।
Image: @saratendulkar/instagramअब सारा तेंदुलकर ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने छोटे से बनारस ट्रिप की झलक फैंस को दिखाई है। सबकी तरह, सारा भी खुद को बनारस की चाट और लस्सी से दूर नहीं रख पाईं।
Image: @saratendulkar/instagramAdvertisement
बनारस का जायका सारा तेंदुलकर को भी खूब भा गया। कभी वो चाट का लुत्फ उठाती दिखीं तो कभी चाय की चुस्की ली। उन्होंने वाराणसी में लस्सी और मिठाई का स्वाद भी चखा।
Image: @saratendulkar/instagramअपने इस पोस्ट के जरिए सारा तेंदुलकर ने फैंस को ये भी दिखाया कि कैसे बनारस जाकर उन्होंने साड़ियों की शॉपिंग की है। उनके साथ उनकी मां भी नजर आ रही थीं।
Image: @saratendulkar/instagramAdvertisement
इसके अलावा, सारा तेंदुलकर ने बनारस के घाटों पर भी समय बिताया। उन्होंने फोटो के लिए अपनी मां अंजलि के साथ पोज भी दिए हैं।
Image: @saratendulkar/instagramसारा तेंदुलकर को बनारस काफी पसंद आया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘वाराणसी में 36 घंटे’। उनका ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 December 2025 at 14:23 IST