भाभी सानिया संग ट्विनिंग कर रहीं सारा तेंदुलकर, इतनी महंगी ड्रेस में अंबानी परिवार के इवेंट में मारी एंट्री, VIDEO
Sara Tendulkar: अंबानी परिवार ने हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर में एक इवेंट का आयोजन किया था जिसमें खेल से लेकर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ पहुंचे।
सचिन तेंदुलकर शुक्रवार की शाम को अपने परिवार के साथ इस इवेंट में शामिल हुए। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें सचिन को अपनी पत्नी अंजलि, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ देखा जा सकता है।
Image: Varinder Chawlaअंबानी की पार्टी से सचिन तेंदुलकर के परिवार के ढेर सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें फैंस की नजरें सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक की बॉन्डिंग पर थम गई हैं।
Image: Varinder ChawlaAdvertisement
नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर में हुए इस फंक्शन में सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने एक ही तरह का ट्यूनिक सेट पहना था। फैंस को ननद-भाभी की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
Image: Varinder Chawlaसारा तेंदुलकर और सानिया ने मुंबई के ‘द स्टोरी ब्रांड’ नाम के डिजाइनर ब्रांड से आउटफिट लिए हैं। सानिया ने लाइम ग्रीन कलर का कियारा स्लिम ट्यूनिक सेट पहना है जिसकी वेबसाइट पर कीमत 29,900 रुपये है।
Image: Varinder ChawlaAdvertisement
बात करें सारा तेंदुलकर के आउटफिट की तो, उन्होंने भी स्काई ब्लू कलर का ही ट्यूनिक सेट पहना है जिसकी कीमत भी 29,000 रुपये के करीब है। फैंस को ये आउटफिट्स काफी पसंद आ रहे हैं।
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने 5 मार्च 2026 को मुंबई में शादी रचाई थी। कपल ने सालों की डेटिंग के बाद मराठी रीति-रिवाजों से सात फेरे ले लिए हैं।
Image: @saratendulkar/instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 April 2026 at 10:04 IST