अपडेटेड 15 December 2025 at 12:39 IST
हनीमून के लिए थाईलैंड गई हैं सारा खान, समुद्र किनारे पति कृष पाठक को किया kiss, कपल मसाज का उठाया लुत्फ
Sara Khan-Krish Pathak: टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने हाल ही में कृष पाठक संग शादी रचाई है। कृष 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी के बेटे हैं। अब शादी के बाद कपल अपने हनीमून पर निकल गया है।
‘बिदाई’ फेम एक्ट्रेस सारा खान ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड कृष पाठक संग दूसरी शादी कर ली है। कपल ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी।
Image: instagramअब शादी के बाद सारा खान और कृष पाठक अपने हनीमून के लिए थाईलैंड गए हैं। कपल लगातार अपने हनीमून से प्यार भरी तस्वीरें शेयर कर रहा है।
Image: instagramAdvertisement
कभी सारा खान और कृष पाठक समुद्र किनारे बैठकर चिल करते दिख रहे हैं तो कभी स्पा में जाकर मसाज करवा रहे हैं।
Image: instagramसारा खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो समुद्र किनारे अपने पति की बाहों में झूमती और उन्हें किस करती दिख रही हैं। इसके साथ वो लिखती हैं- कोई ऐसा ढूंढो जो आपके पागलपन को मैच करता हो।
Advertisement
अन्य वीडियो में सारा खान और कृष पाठक एक-दूसरे को प्यार से खाना खिलाते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- कोई ऐसा व्यक्ति ढूंढो जिसके साथ तुम खूब मजे कर सको।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में सारा खान ने अपने हनीमून से कुछ झलकियां शेयर की हैं जिसमें दिख रहा है कि वो शादी के बाद अपने पति के साथ अपनी मैरिड लाइफ को कितना एंजॉय कर रही हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 12:39 IST