अपडेटेड 29 July 2025 at 22:25 IST

इस BJP नेता के बेटे को डेट कर रही हैं Sara Ali Khan? गुरुद्वारे में साथ स्पॉट होने के बाद अफेयर के चर्चे, जानिए कौन हैं वो?

Sara Ali Khan Dating News: एक्ट्रेस सारा अली खान फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें गुरुद्वारे में अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों के अफेयर के चर्चे तेज हो गए। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा?

Follow :  
×

Share


1/7

एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। 
 

Image: @saraalikhan95/instagram
2/7

सारा हाल ही में गुरुद्वारे पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में सारा के साथ एक शख्स नजर आया। इसके बाद दोनों के अफेयर के चर्चे खूब तेजी से उड़ने लगे। 

Image: Instagram
Advertisement
3/7

वीडियो में सारा को सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। वो सिंपल सूट पहने नजर आईं। सारा ने सिर पर दुपट्टा ले रखा था और वो नंगे पाव गुरुद्वारे के बाहर जाती दिखीं। 

Image: Instagram
4/7

अर्जुन प्रताप बाजवा का नाता पॉलिटिक्स से है। उनके पिता फतेह जंग सिंह बाजवा पंजाब BJP के उपाध्यक्ष हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/7

अर्जुन ने एग्रीकल्चर और पॉलिटिक्स के क्षेत्र में पढ़ाई की है। वो फिलहाल मॉडलिंग करियर में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अक्षय की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

Image: Instagram
6/7

वहीं, अर्जुन ने एक्टिंग डेब्यू ‘बैंड ऑफ महाराजा’ से किया था। उनकी इस फिल्म को ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। इसके अलावा उनके कई गाने भी रिलीज हुए। 

Image: Instagram
Advertisement
7/7

वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब सारा और अर्जुन को एक साथ स्पॉट किया गया हो। अक्टूबर 2024 में केदारनाथ की यात्रा के दौरान भी दोनों की साथ तस्वीरें वायरल हुई थी। अब फिर इनके अफेयर के चर्चे तेज हो रहे हैं। 
 

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 29 July 2025 at 22:25 IST