पायल रोहतगी को शादी में मिला धोखा? संग्राम का इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम, अब ‘अफेयर’ की अफवाहों का सच आया सामने

Payal Rohatgi-Sangram Singh: पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के सेपरेशन की अटकलें पिछले कुछ महीनों से लगाई जा रही हैं। दोनों इन अफवाहों को खारिज कर चुके हैं। इस बीच, खबरें आ रही हैं कि संग्राम ने पायल को चीट किया है।

Follow :  
×

Share


1/6

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के तलाक की अफवाहें कई दिनों से सुनने को मिल रही हैं। अब इस कहानी में एक नया एंगल आ चुका है। ये एंगल है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का।

Image: instagram
2/6

पहलवान संग्राम सिंह का नाम एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ जोड़ा जा रहा है। फैंस ने जब संग्राम और निकिता की सोशल मीडिया एक्टिविटी को देखा तो उनके लिंकअप रूमर्स उड़ने लगे। 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

सूत्र ने IANS को बताया कि "निकिता और संग्राम अपने रिश्ते को लेकर बहुत सतर्क रहे हैं, लेकिन वे एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। जब तक वे कंफर्टेबल नहीं होते, वो इसे लाइमलाइट से दूर रखना चाहते थे।"

Image: instagram
4/6

सूत्र ने ये भी खुलासा किया कि ‘निकिता और संग्राम को अब साथ में छह महीने से ज्यादा का समय हो गया है। उनका रिश्ता काफी गहरा होता जा रहा है।’ 

Image: instagram
Advertisement
5/6

अब इन अफवाहों पर निकिता का रिएक्शन सामने आ चुका है। उन्होंने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि संग्राम उनके अच्छे दोस्त हैं।

Image: instagram
6/6

निकिता ने कहा कि गलत खबरें पहले ही संग्राम की निजी जिंदगी में काफी चीजें बिगाड़ चुकी हैं। वो डेटिंग की अफवाहों से काफी परेशान हैं। उन्होंने आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

Image: ANI

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 16 September 2025 at 23:29 IST