अपडेटेड 6 February 2025 at 07:53 IST
'सनम तेरी कसम' फेम Mawra Hocane ने पाकिस्तानी एक्टर को बनाया हमसफर, निकाह से शेयर की प्यार भरी तस्वीरें
Mawra Hocane Wedding: पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने निकाह कर लिया है। उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी को अपना हमसफर बनाया है।
बॉलीवुड की ट्रैजिक लव स्टोरी ‘सनम तेरी कसम’ से लोगों का दिल जीतने वालीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने निकाह कर लिया है। उनकी शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
Image: @mawrellousमावरा हुसैन ने फैंस को जरा भी भनक नहीं लगने दी और गुपचुप निकाह कर लिया। उन्होंने 5 फरवरी को तस्वीरें शेयर कर लोगों को बड़ा सरप्राइज दिया है।
Image: @mawrellousAdvertisement
अपने खास दिन पर मावरा ने लाइट ब्लू कलर की लहंगा चोली पहनी थी। वहीं, उनके शौहर ओलिव ग्रीन कुर्ता और पठानी सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। पहली फोटो में कपल एक-दूसरे की आंखों में डूबा नजर आ रहा है।
Image: @mawrellousमावरा ने लिखा- ‘शोर के बीच मैंने आपको पा लिया। बिस्मिल्लाह’। कपल ने एक साथ ‘साबात’ और ‘नीम’ जैसे पाकिस्तानी शो में काम किया है। तबसे ही उनके डेटिंग रूमर्स उड़ते रहे हैं।
Image: @mawrellousAdvertisement
मावरा ने ‘सनम तेरी कसम’ (2016) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और दो साल बाद ‘जवानी फिर नहीं आनी 2’ से पाकिस्तानी फिल्मों में कदम रखा। आखिरी बार उन्हें हिट टीवी शो ‘जफा’ में देखा गया था।
Image: @mawrellousPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 February 2025 at 07:53 IST