अपडेटेड 1 August 2025 at 19:17 IST

Samay Raina: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद समय रैना की वापसी, इस तारीख से शुरू कर रहे इंडिया टूर, 1 घंटे में बिक गए 40,000 टिकट

Samay Raina India Tour: IGL कंट्रोवर्सी के बाद कॉमेडियन समय रैना कमबैक कर रहे हैं। हाल ही में कॉमेडियन ने अपने इंडिया टूर की डेट्स का ऐलान किया। समय के शो के लिए टिकट्स भी धड़ाधड़ बिक रही हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

इंडियाज गॉट लैटेंट के एक एपिसोड को लेकर हुई कंट्रोवर्सी के चलते कॉमेडियन समय रैना बुरी तरह से विवादों में घिर आए थे। उन्हें कोर्ट तक के चक्कर लगाने पड़े। साथ ही समय के शो तक कैंसिल हो गए थे। 

Image: X/Instagram
2/7

कंट्रोवर्सी के बाद अब कॉमेडियन फिर से वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जी हां, समय रैना ने हाल ही में अपने इंडिया टूर का ऐलान किया। वे दिल्ली से लेकर मुंबई-बेंगलुरु तक कई शहरों में शोज करेंगे। 

Image: Instagram
Advertisement
3/7

समय रैना ने अपने शो की डेट्स का भी ऐलान किया है। उनका ये इंडिया टूर 15 अगस्त से शुरू होगा। पहला शो वो बेंगलुरु में करेंगे। वहीं, 5 अक्टूबर तक चलेगा। 
 

Image: Instagram
4/7

समय के टूर के लिए टिकट्स की ब्रिकी भी शुरू हो गई। बताया गया है कि एक घंटे के अंदर ही शो के 40 हजार से ज्यादा टिकट बिक गए। 
 

Image: Samay Raina/Instagram
Advertisement
5/7

समय ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "ये प्यार अविश्वसनीय है। हमने इस टूर के लिए 1 घंटे में 40,000 टिकट बेच दिए हैं। ये एक रिकॉर्ड है। इस प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।" 
 

Image: X
6/7

इससे पहले समय रैना ने यूरोप, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी शोज किए थे। उनका ये विदेश टूर 5 जून से 20 जुलाई तक हुआ। 
 

Image: instagram
Advertisement
7/7

समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो के रणवीर इलाहाबादिया वाले एपिसोड पर हंगामा मचा था। जिसमें रणवीर ने पेरेंट्स पर भद्दी टिप्पणी की थी। एपिसोड में आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा भी थे। 

Image: X

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 August 2025 at 19:17 IST