अपडेटेड 1 December 2025 at 14:20 IST

Samantha Ruth Prabhu Wedding: हाथों में हाथ, लाल साड़ी और बालों में गजरा… सामंथा रुथ प्रभु ने राज संग रचाई दूसरी शादी

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru: तेलुगु स्टार सामंथा रुथ प्रभु ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने 1 दिसंबर 2025 को ‘फैमिली मैन’ फेम डायरेक्टर राज निदिमोरु का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है।

Follow :  
×

Share


1/6

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोमवार को शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा प्यारा सरप्राइज दिया है। उन्होंने डायरेक्टर राज निदिमोरु को अपना जीवनसाथी बना लिया है।

Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram
2/6

एक दिन पहले ही सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। एक्ट्रेस ने आज सुबह-सुबह अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत की है।

Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram
Advertisement
3/6

खबरों की माने तो, सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में शादी रचाई है। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर लाल साड़ी पहनी थी जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram
4/6

वहीं, उनके दूल्हे राजा राज निदिमोरु ने सफेद कुर्ता-पायजामा और ऊपर से बेज जैकेट पहन रखी थी। कपल ने हाथों में हाथ थामे फोटो के लिए पोज दिया है।

Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram
Advertisement
5/6

सामंथा रुथ प्रभु ने इस प्यारे पोस्ट को कैप्शन देते हुए शादी की तारीख लिखी है। एक फोटो में राज उन्हें वेडिंग रिंग पहनाते दिख रहे हैं। तो दूसरी फोटो हवन की है।

Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram
6/6

सामंथा रुथ प्रभु का वेडिंग लुक काफी सिंपल था। ये उनकी और राज, दोनों की ही दूसरी शादी है। जहां एक्ट्रेस का 2021 में नागा चैतन्य से तलाक हुआ था, वही राज भी पहली पत्नी श्यामली डे से सेपरेट हो चुके हैं। 

Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 1 December 2025 at 14:20 IST