अपडेटेड 22 July 2025 at 20:43 IST

Saiyaara: ना जोरदार प्रमोशन, ना बड़े स्टार्स... सिर्फ 60 करोड़ की 'सैयारा' की आंधी में कैसे उड़ गई 200 करोड़ वाली सिकंदर?

Saiyaara: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' 2025 की बड़ी हिट साबित हो रही है। इस फिल्म में न तो कोई बड़ा स्टार है और न ही फिल्म को कोई खास प्रमोशन हुआ। इसके बाद भी 'सैयारा' की बॉक्स ऑफिस पर ऐसी आंधी आई, जिसमें सलमान खान की सिकंदर उड़ गई है।

Follow :  
×

Share


1/9

मोहित सूरी की 'सैयारा' की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई जारी है। फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। सैयारा धुआंधार परफॉर्म तब कर रही है, जब किसी को इससे ऐसी उम्मीद तो शायद नहीं थी। 

Image: instagram
2/9

क्योंकि न तो सैयारा में कोई बड़ा स्टार्स है। अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों ही न्यूकमर्स हैं। अहान की तो ये पहली फिल्म है और अनीत पड्डा भी कोई जाना-पहचाना नाम नहीं थीं। 

Image: Youtube
Advertisement
3/9

साथ ही न तो फिल्म का कोई खास प्रमोशन किया गया। डायरेक्टर मोहित सूरी ने दोनों एक्टर्स को फिल्म के प्रमोशन से दूर रखा। बावजूद इसके फिल्म का कलेक्शन हर किसी को चौंका रहे हैं। 

Image: Youtube
4/9

फिल्म महज 4 दिनों के अंदर 100 करोड़ क्लब में शानदार तरीके से शामिल हो गई। इतना ही नहीं इसने कई बड़ी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिसमें सलमान की सिंकदर भी शामिल है। 
 

Image: Youtube
Advertisement
5/9

सिकंदर इसी साल ईद के मौके पर आई। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन बावजूद इसके 200 करोड़ के बड़े बजट में बनी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Image: Instagram
6/9

सिकंदर ने भले ही 26 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की। लेकिन पहले 3 दिन ये फिल्म केवल 75 करोड़ ही कमा पाई थी। इतना ही नहीं सिकंदर अपना बजट तक नहीं निकाल पाई। 

Image: X
Advertisement
7/9

वहीं, 60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई सैयारा ने 3 दिनों में ही 83 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे। 4 दिनों में तो इसका कलेक्शन 100 करोड़ के पार हो गया। 

Image: Youtube
8/9

सैयारा की कमाई पर वीक डे का भी असर नहीं पड़ रहा है। सोमवार को भी फिल्म ने ऐसी शानदार कमाई की, जो बड़े स्टार्स की फिल्में तक नहीं कर पाती। मंडे टेस्ट में सैयारा ने 24 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। 

Image: instagram
Advertisement
9/9

जिस रफ्तार से सैयारा बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, ये जल्द ही सिकंदर के लाइमटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ देगी। 

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 22 July 2025 at 20:42 IST