अपडेटेड 28 July 2025 at 22:41 IST

किशोर कुमार की आवाज में Saiyaara गाना सुना क्या? AI के चमत्कार से सब हैरान, वायरल VIDEO मचा रहा धमाल

Saiyaara Song Kishore Kumar: 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक आज हर युवा की जुबां पर है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर ये गाना महान गायक किशोर कुमार गाते तो कैसा होता? बस सोचने मात्र से आपके रोंगटे खड़े हो गए ना? खैर, आपके लिए ये चमत्कार AI ने कर दिया है।

Follow :  
×

Share


1/6

मोहित सूरी की फिल्म सैयारा का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। मूवी को सुपरहिट बनाने में गाने का भी अहम रोल रहा है। 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक आज हर युवा की जुबां पर है। 
 

Image: Youtube
2/6

इसमें कहीं से दो राय नहीं है कि सिंगर फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी की आवाज में 'सैयारा' सॉन्ग शानदार है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर ये गाना महान गायक किशोर कुमार गाते तो कैसा होता?
 

Image: Instagram/Screengrabs
Advertisement
3/6

बस सोचने मात्र से आपके रोंगटे खड़े हो गए ना? खैर, आपके लिए ये चमत्कार AI ने कर दिया है। किशोर कुमार की आवाज में 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 
 

Image: Pinterest
4/6

किशोर दा की आवाज में 'सैयारा तू तो बदला नहीं है... मौसम जरा सा रूठा हुआ है।' गाने को सुन फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। फैंस इस नए वर्जन पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। 


 

Image: instagram
Advertisement
5/6

AI के द्वारा किए गए इस चमत्कार को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। यही नहीं, इस वीडियो में कालिया फिल्म के अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी का सीन भी एडिट कर डाला गया है जो इसे और खास बना रहा है। 
 

Image: instagram
6/6

'सैयारा' फिल्म की बात करें तो अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर मूवी ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 370 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Image: screengrabs

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 28 July 2025 at 22:41 IST