अपडेटेड 26 July 2025 at 07:03 IST
Saiyaara Day 8: दर्शकों पर चढ़ा रोमांस का बुखार, आज 200 करोड़ के क्लब में एंट्री पक्की, बना डाला बड़ा रिकॉर्ड
Saiyaara Day 8 Box Office Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ की खुमारी दर्शकों के सिरो से उतरने का नाम ही नहीं ले रही। बात यहां तक पहुंच गई है कि एक ही हफ्ते में ये 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी।
मोहित सूरी फिल्म ‘सैयारा’ के साथ बॉलीवुड में एक बार फिर प्यार का मौसम ले आए हैं। अहान पांडे की डेब्यू फिल्म बड़े पर्दे पर उम्मीद से कई गुना बेहतर परफॉर्म कर रही है।
Image: Xसोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो से ही समझा जा सकता है कि दर्शकों के बीच फिल्म ‘सैयारा’ पहले ही ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। ऐसे में हर गुजरते दिन के साथ फिल्म नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है।
Image: XAdvertisement
अब फिल्म ‘सैयारा’ के आठवें दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर सामने आ चुके हैं। Sacnilk द्वारा दिए गए शुरुआती आंकड़ों की माने तो, अहान पांडे स्टारर ने डे 8 पर लगभग 17.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Image: youtube‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 172.75 करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन किया था। अब आठवें दिन के आंकड़े मिलाने के बाद ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन 190.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
Image: YoutubeAdvertisement
भारत में आज ‘सैयारा’ आराम से 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर देगी। दुनियाभर में ये पहले ही 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
Image: Youtubeअब इसी के साथ ‘सैयारा’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो अब 2025 की बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
Image: YoutubeAdvertisement
अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ आज ‘हाउसफुल 5’ (198.41 करोड़) को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएगी। हालांकि, पहले नंबर पर विक्की कौशल की ‘छावा’ (615.39 करोड़) को पीछे छोड़ना नामुमकिन सा लग रहा है।
Image: IMDbPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 July 2025 at 07:03 IST