अपडेटेड 27 July 2025 at 18:25 IST

Saiyaara के निशाने पर अब 'कबीर सिंह', टूटा ये रिकॉर्ड तो बन जाएगी सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म

Saiyaara Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने पूरा बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है। अहान की पहली फिल्म ने कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को पछाड़ दिया है। ऐसा लगता है कि सैयारा का अगला निशाना अब कबीर सिंह है।

Follow :  
×

Share


1/8

मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज के दिन से ही बवाल काटा हुआ है। लीड एक्टर के तौर पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म ने कई बड़े स्टार की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। 
 

Image: X
2/8

सैयारा 2025 की दूसरी बड़ी फिल्म बन चुकी है। इसने अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5', अजय देवगन की 'रेड 2' और आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' को पीछे छोड़ दिया। 
 

Image: youtube
Advertisement
3/8

2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में अब सैयारा के आगे केवल विक्की कौशल की छावा है। अहान पांडे की फिल्म ने अक्षय-अजय की फिल्मों को तो पछाड़ दिया। 

Image: X
4/8

ऐसा लगता है कि अब सैयारा का अगला टारगेट शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' है। बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड इस फिल्म के नाम है। 

Image: X
Advertisement
5/8

संदीप रेड्डी वांगा की 2019 में रिलीज हुई 'कबीर सिंह' ने वर्ल्डवाइड 379 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, सिर्फ भारत में इस मूवी ने 331 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Image: Twitter
6/8

इसके साथ ही 'कबीर सिंह' ने नाम सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म का खिताब है, जो अब इससे छीनता दिख रहा है। 
 

Image: Netflix
Advertisement
7/8

18 जुलाई को रिलीज हुई सैयारा ने 9 दिनों में 217 करोड़ से ज्यादा का कारोबार अकेले भारत में कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड तो इस फिल्म ने 326 करोड़ के आसपास की कमाई कर डाली है। 
 

Image: X
8/8

फिल्म जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है। ये जल्द ही 'कबीर सिंह' का रिकॉर्ड तोड़ दें, तो कोई हैरानी नहीं होगी। 

Image: X

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 27 July 2025 at 18:25 IST