अपडेटेड 20 September 2025 at 16:11 IST
Rise And Fall: 'एक दिन आपके लिए जरूर...', शो छोड़कर जाते पवन सिंह को धनश्री ने किया कौन सा वादा?
Dhanashree Promise Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अशनीर ग्रोवर के शो 'राइज एंड फॉल' को अलविदा कह चुके हैं। उनके अचानक शो छोड़ने से फैंस मायूस हैं। उन्हें जाते देख धनश्री की आंखों से आंसू छलक पड़े। इन सबके बीच धनश्री ने पवन सिंह से एक वादा भी किया।
पावर स्टार पवन सिंह ने 'राइज एंड फॉल' में खूब गर्दा उड़ाया। उनका मजाकिया और बिंदास अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा था। उनके अचानक रियलिटी शो छोड़ने से फैंस को झटका लगा है।
गौरतलब है कि पवन सिंह को शो के अंदर कंस्टेंट्स और बाहर दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा था। शो में उन्हें अक्सर धनश्री संग फ्लर्ट करते देखा गया।
Image: SocialAdvertisement
इस बीच जब पावर स्टार ने बताया कि वो शो छोड़कर जा रहे हैं तो धनश्री की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल, पवन सिंह को आगामी चुनाव और कमिटमेंट्स की वजह से शो को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।
Image: YT/Grabसेट पर उन्हें उनकी मां लेने आई थीं। शो से जाते हुए उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएं दीं। साथ ही धनश्री संग भोजपुरी गाने 'सईया सेवा करे' पर डांस किया।
Advertisement
इस दौरान बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी उन्हें ज्वाइन किया। पवन सिंह के ठुमकों के बाद पूरा माहौल हल्का-फुल्का हो गया। इस दौरान धनश्री ने पवन सिंह के लिए दिल छू लेने वाली बातें कही।
धनश्री ने पावर स्टार से कहा कि आप घर में सभी के साथ इज्जत से पेश आते थे। आप घर का माहौल अच्छा बनाकर रखते हैं। हम आपको मिस करेंगे।
Image: InstagramAdvertisement
धनश्री ने आगे कहा कि आप हम सभी के साथ दो हफ्ते रहे, लेकिन आपने साबित कर दिया कि मुश्किल खेल को भी दिल से खेला जा सकता है।
उन्होंने पावर स्टार से मजाकिया अंदाज में कहा कि पवन जी अब मेरी तारीफ कौन करेगा। आपकी इच्छा थी कि मैं साड़ी पहनूं, एक दिन जरूर पहनूंगी।
Advertisement
पवन सिंह के शो से जाते वक्त सभी कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो गईं। सभी ने गले लगाकर उन्हें विदा किया। अब शो की टीआरपी को बरकरार रखने के लिए मेकर्स कौन सा मास्टरस्ट्रोक अपनाते हैं, देखना दिलचस्प होगा।
Image: InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 20 September 2025 at 16:11 IST