अपडेटेड 12 November 2025 at 23:56 IST
3 Idiots का मिलिमीटर याद है? तुर्किए महिला से रचाई शादी, दिल्ली की सड़कों से कपल का वीडियो वायरल
3 Idiots Fame Rahul Kumar: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' का एक-एक किरदार दर्शकों को आज भी याद है। उसमें एक दिलचस्प किरदार मिलिमीटर का भी था जिसे राहुल कुमार ने निभाया था।
अब राहुल कुमार का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाएगा। फिल्म ‘3 इडियट्स’ की रिलीज के बाद से अब वो काफी बड़े हो गए हैं और उन्होंने शादी भी कर ली है।
Image: Instagramराहुल कुमार ने एक तुर्किए महिला से शादी रचाई है जिनका नाम Keziban Doğan है। कपल दिल्ली की सड़कों पर घूम रहा था जब एक फोटोग्राफर ने उनसे उनका इंट्रोडक्शन पूछा।
Image: @isthis_rahul/instagramAdvertisement
राहुल अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में एक मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे जब एक फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीरें खींचने के लिए कहा। तब Keziban ने अपने पति के बारे में बताया कि वो ‘3 इडियट्स’ के मिलिमीटर हैं।
Image: instagramKeziban लाल रंग के सलवार सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके माथे पर टीका भी था। उन्हें देखकर समझ आ रहा था कि वो भारतीय रंग में रंग चुकी हैं।
Image: @isthis_rahul/instagramAdvertisement
उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 14 साल पहले ‘3 इडियट्स’ देखने के बाद राहुल को मैसेज किया था। तबसे दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ जिसके बाद इस साल 4 मई को दोनों ने शादी कर ली।
Image: @isthis_rahul/instagram‘3 इडियट्स’ के अलावा, राहुल ने ‘बंदिश बैंडिट्स’, ‘कैंपस बीट्स’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। वह एक सिंगर और म्यूजिशियन भी हैं।
Image: @isthis_rahul/instagramPublished By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 12 November 2025 at 23:56 IST