अपडेटेड 5 March 2026 at 10:40 IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda का शाही अंदाज , सादगी ऐसी कि फैंस बोले- 'Real Geeta Govinda'; वायरल हुईं रिसेप्शन की तस्वीरें

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Reception: साउथ सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारे, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, आखिरकार अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले आए हैं। बीती रात आयोजित हुई उनकी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस खास मौके पर 'नेशनल क्रश' रश्मिका और 'राउडी बॉय' विजय ने अपने रॉयल लुक से न केवल महफिल लूटी, बल्कि फैंस का दिल भी जीत लिया।

Follow :  
×

Share


1/6

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने बीती रात हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का सिंपल और रॉयल लुक ने दिल जीता। 

Image: Instagram
2/6

रश्मिका और विजय देवरकोंडा साथ में बेहद खूबसूरत लगे। एक्ट्रेस ने रिसेप्शन के लिए साड़ी और हेवी ज्वैलरी पहनी, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक रहा। वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा धोती और कुर्ते में नजर आए।

Image: Instagram
Advertisement
3/6
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए। फोटो में रश्मिका मंदाना के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक रही। वहीं विजय भी पत्नी की आंखों में खोए दिखे। Image: Instagram
4/6

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि दोनों पोज देने में माहिर हैं। एकदम रियर गीता-गोविंदा वाली जोड़ी लग रही है। 

Image: Instagram
Advertisement
5/6
रश्मिका मंदाना के चेहरे पर मानो मुस्कुराहट छप गई हो। एक्ट्रेस का ग्लो भी इस दौरान देखने लायक रहा। वहीं विजय देवरकोंडा के रॉयल अंदाज ने महफिल में जान भरने का काम किया। Image: Instagram
6/6

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि दोनों ने बीती 26 फरवरी को शादी रचाई थी। 

Image: Instagram

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 10:40 IST