अपडेटेड 14 October 2025 at 07:04 IST
विजय संग रूमर्ड इंगेजमेंट के बाद पहली बार नजर आईं रश्मिका मंदाना, डायमंड रिंग पर अटकी फैंस की निगाहें
Rashmika Mandanna Engagement Ring: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' जल्द रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका ऑडियो लॉन्च इवेंट हुआ था जिसमें एक्ट्रेस की रिंग ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि रश्मिका मंदाना ने तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा के साथ सगाई कर ली है। रूमर्ड इंगेजमेंट के बाद ये एक्ट्रेस की पहली पब्लिक अपीयरेंस थी।
Image: Republicरश्मिका मंदाना अपनी फिल्म ‘थामा’ के प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं जहां उन्होंने लाइमलाइट बटोर ली। भले ही रश्मिका और विजय ने सगाई की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया लेकिन उनकी तस्वीरें सब बयां करती हैं।
Image: XAdvertisement
इवेंट में रश्मिका फिल्म के गानों पर डांस करती नजर आ रही थीं। उनके साथ उनके हीरो आयुष्मान खुराना और ‘पॉइजन बेबी’ सॉन्ग से मलाइका अरोड़ा भी ठुमके लगाती हैं।
रश्मिका के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्होंने ब्लैक फ्लोरल लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी कैरी की थी। हालांकि, फैंस की नजरें उनके हाथों की इंगेजमेंट रिंग पर थम गईं।
Advertisement
रश्मिका मंदाना ने भले ही सगाई की खबरों पर रिएक्ट ना किया हो लेकिन उनकी रिंग सब कंफर्म करती नजर आ रही है। कुछ दिन पहले विजय भी इंगेजमेंट रिंग पहने दिखे थे।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 October 2025 at 07:03 IST