अपडेटेड 2 February 2026 at 13:59 IST
उदयपुर में आज विजय की दुल्हनिया बनेंगी रश्मिका मंदाना? गुपचुप शादी रचाने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें तेजी से मीडिया के गलियारों में छाई हुई हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि रूमर्ड कपल आज यानि 2 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाला है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के डेटिंग रूमर्स सुनते-सुनते अब सालों हो गए हैं। दोनों साउथ स्टार्स इन अफवाहों पर ना खुलकर बोलते हैं और ना ही इन्हें खारिज करते हैं।
Image: instagramबीते कई दिनों से ऐसी खबरें थीं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पूरे शाही अंदाज में उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। ऐसा कहा गया था कि रूमर्ड कपल आज ही 2 फरवरी को शादी करने वाला है।
Image: @thedeverakonda/instagramAdvertisement
हालांकि, रश्मिका मंदाना ने 2 फरवरी को शादी रचाने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, ‘छावा’ स्टार ने खुद कहा है कि आज कोई शादी नहीं है।
Image: instagramबता दें कि हाल ही में एक इंफ्लुएंसर का वीडियो वायरल हो गया था जिसने उदयपुर में एक वेडिंग वेन्यू की झलक दिखाते हुए दावा किया था कि ये सजावट रश्मिका और विजय की शादी के लिए हो रही है।
Image: instagramAdvertisement
अब 123 तेलुगु की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय की शादी कैंसिल नहीं हुई है, बल्कि 3 हफ्तों के लिए टाल दी गई है। दोनों कथित तौर पर 26 फरवरी को हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम सकते हैं।
Image: @thedeverakonda/instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 13:59 IST