अपडेटेड 20 January 2026 at 07:32 IST

विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनेंगी Rashmika Mandanna? उदयपुर में शादी रचाने की खबरों पर एक्ट्रेस का बड़ा बयान

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर खबरें हैं कि वो फरवरी में उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं। ये एक रॉयल वेडिंग होगी। अब इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ दी है।

Follow :  
×

Share


1/6

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सालों से अपना रिश्ता मीडिया की नजरों से छुपाने की कोशिश करते रहे हैं लेकिन फैंस कही ना कही से उनके प्रेम के सबूत ढूंढ ही लाते हैं।

Image: instagram
2/6

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अक्टूबर 2025 में सगाई कर ली है। फैंस कब से दोनों से इन वेडिंग रूमर्स पर रिएक्ट करने को कह रहे थे। अब रश्मिका ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image: @thedeverakonda/instagram
Advertisement
3/6

रश्मिका मंदाना ने एक तेलुगु पत्रकार से बातचीत के दौरान कहा कि "ये अफवाहें शुरू हुए चार साल हो गए हैं, है ना? और लोग यही सवाल पूछते आ रहे हैं। लोग इसी बात का इंतजार कर रहे हैं।"

Image: instagram
4/6

उन्होंने आगे कहा- “सच यह है कि मैं इस बारे में तब बात करूंगी जब इस पर बात करने का समय होगा। तब हम इस पर बात करेंगे”। रश्मिका ने पत्रकार से कहा कि वह कैमरा बंद होने पर इसपर बात करने के लिए तैयार हैं।

Image: instagram
Advertisement
5/6

अफवाहें हैं कि रश्मिका और विजय ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में परिवारवालों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। बाद में दोनों के हाथ में इंगेजमेंट रिंग भी देखी गई।

Image: @thedeverakonda/instagram
6/6

हाल ही में रश्मिका और विजय ने कथित तौर पर साथ में रोम में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। दोनों ने बिना कुछ कंफर्म किए सेम लोकेशन से तस्वीरें शेयर कीं जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई।

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 January 2026 at 07:32 IST