अपडेटेड 6 July 2025 at 07:59 IST
रणवीर सिंह ने डिलीट किए सभी इंस्टाग्राम पोस्ट, बर्थडे के दिन करेंगे बड़ा धमाका या वजह कुछ और?
Ranveer Singh: एक्टर रणवीर सिंह आज, 6 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि इस बीच उनके एक कदम ने फैंस के बीच हलचल मचा दी। रणवीर ने अचानक इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। उन्होंने लोगों को कफ्यूज करते हुए स्टोरी पर 12:12 लिखा है।
अपने एनर्जेटिक अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर 40 साल के हो गए हैं। खास दिन पर जहां उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
Image: Instagramतो इस बीच रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे से पहले कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस के बीच हलचल मच गई है। दरअसल, जन्मदिन से 1 दिन पहले यानी 5 जुलाई को एक्टर ने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए।
Image: InstagramAdvertisement
इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल पिक्चर को भी ब्लैक कर दिया है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट ओपन करने पर एक भी पोस्ट नहीं दिख रही है। उनके इस कदम से सब हैरान हैं।
Image: Instagramइस बीच रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में जरूर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने क्रॉस तलवार इमोजी के साथ 12:12 लिखा है। फैंस जानना चाह रहे हैं कि इसका मतलब क्या है?
Advertisement
एक ओर तो रणवीर सिंह के इस कदम ने कई फैंस को चिंता में डाल दिया। वो पूछते नजर आ रहे हैं कि एक्टर ने ऐसा क्यों किया? सबकुछ ठीक तो है न?
वहीं, कई लोग ये भी अंदाजा लगा रहे हैं कि इसका कनेक्शन उनकी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' से जुड़ा हो सकता है, जिसकी पहली झलक आज रणवीर के बर्थडे पर सामने आ सकती है।
Advertisement
देखना होगा कि आज अपने बर्थडे पर 12.12 बजे फैंस को कोई बड़ा सरप्राइज देते हैं या फिर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट हटाए जाने के पीछे वजह कुछ और है।
बात धुरंधर फिल्म की करें तो इसे आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर एक इंडियन स्पाई एजेंट के रोल में दिखेंगे।
Image: IMDBPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 6 July 2025 at 07:59 IST