अपडेटेड 3 March 2026 at 15:47 IST
Holi 2026: बॉलीवुड में भी जमा होली का रंग; रणबीर कपूर, रणदीप हुड्डा, सोहा अली खान ने अपनों को लगाया गुलाल
Holi 2026: देशभर में धूमधाम से होली का पर्व मनाया जा रहा है। रणबीर कपूर, रणदीप हुड्डा, सोहा अली खान और नेहा धूपिया समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने मंगलवार को होली का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया।
रणबीर कपूर, रणदीप हुड्डा, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने परिवारवालों और करीबी दोस्तों के साथ जमकर होली खेली।
Image: instagramरणबीर कपूर को भी पैपराजी ने होली सेलिब्रेट करते हुए स्पॉट कर लिया। वो चेहरे पर गुलाल लगाए कहीं जा रहे थे।
Image: Varinder ChawlaAdvertisement
इस फोटो में एक्ट्रेस सोहा अली खान को अपनी बेटी इनाया नौमी खेर को बड़े प्यार से गुलाल लगाते देखा जा सकता है। फैंस को मां-बेटी की बॉन्डिंग पसंद आ रही है।
नेहा धूपिया भी अपने पति अंगद बेदी और दोनों बच्चों के साथ रंग का त्योहार सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। बॉलीवुड में होली के जश्न की शुरुआत हो चुकी है।
Advertisement
रणदीप हुड्डा और पत्नी लिन लैशराम की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी धमाल मचा रही हैं। कपल ने परिवारवालों के साथ ये त्योहार धूमधाम से मनाया।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 15:47 IST