अपडेटेड 11 March 2026 at 14:29 IST
'धर्म बदला, दो शादियां टूटी, स्ट्रगल के अलावा मुझे जिंदगी में कुछ नहीं मिला...', इस हसीना ने खोल दिया जिंदगी का हर राज
Rakhi Sawant on Sana Khan Show: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब हाल ही में वो सना खान के रमजान स्पेशल शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की।
राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने सना खान के शो में अपनी तलाक और धर्म परिवर्तन पर बात की। इस दौरान वो इमोशनल होती भी नजर आईं।
Image: Instagramराखी ने कहा,‘स्ट्रगल के अलावा मुझे जिंदगी में कुछ नहीं मिला। कोई देखे न देखे, हमारा खुदा देख रहा है। लोग कहते हैं कि मैं कामयाब हुई। बहुत काम किया और नाम कमाया। लेकिन पर्सनल लाइफ में मैं फेलियर हूं।’
Image: InstagramAdvertisement
एक्ट्रेस तलाक पर बोलीं, ‘जो होता है अच्छे के लिए होता है। मैंने उमराह किया कि खुदा मैं उसे माफ करती हूं जिसने मुझे यहां पहुंचाया। उसे माफ करती हूं जिसने मुझे हर तरीके (दिमागी तौर पर-पैसों) से लूटा।’
Image: Instagramउन्होंने आगे कहा, ‘मैंने हर चीज माफ कर दी। जाने-अनजाने में मेरा बुरा तो हुआ, लेकिन बहुत अच्छा हो गया। पहले मुझे लगा कि मेरे साथ क्या हो गया। मैं बर्बाद हो गई। मेरे पैसे लूट लिए। मेरा तलाक हो गया।’
Image: InstagramAdvertisement
राखी कहती हैं कि मैंने निकाह के दौरान इस्लाम कबूला। लेकिन मैंने मुश्किल समय में खुदा को नहीं छोड़ा। मैं रोती गई, मरती गई और सिर पटकती गई, लेकिन खुदा को नहीं छोड़ा। उन्होंने भी मुझे नहीं छोड़ा।
Image: Instagramराखी कहती हैं कि खुदा ने मुझे किसी के आगे झुकने नहीं दिया। अब मैं दुबई में आलीशान जिंदगी जी रही हूं। उन्होंने धर्म परिवर्तन को लेकर बताया कि जब मैंने इस्लाम कबूला तो मेरी मां को शॉक लगा था।
Advertisement
राखी कहती हैं कि वो 6 बार नमाज पढ़ती हैं। खुदा के सामने रोती हैं और दुआ मांगती हैं। वो रमजान के रोजे भी रखती हैं। राखी सावंत उमराह कर चुकी हैं।
Image: Instagramराखी सावंत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी 2 शादियां टूट चुकी हैं। पहली शादी बिजनेसमैन रितेश सिंह से की थी, जो ज्यादा नहीं चली और उनका तलाक हो गया।
Advertisement
इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी आदिल दुर्रानी से की। निकाह के दौरान उन्होंने इस्लाम कुबूल किया था। उनकी ये शादी भी नहीं टिक पाई।
Image: InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 14:29 IST