अपडेटेड 15 November 2025 at 11:04 IST
राजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, घर आई नन्ही परी; पत्रलेखा ने बेटी को दिया जन्म
राजकुमार राव और पत्रले पिछले काफी समय से प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थे। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है। कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
बॉलीवुड गलियारे से गुड न्यूज सामने आई है। पावर कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं।
पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने आज सुबह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये ये गुड न्यूज फैंस संग शेयर कीं।
Advertisement
खास बात ये है कि कपल ने नन्ही परी का स्वागत अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर किया है। उन्होंने इसका जिक्र अपने पोस्ट में भी किया।
राजकुमार और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'हम चांद पर हैं। भगवान ने हमें हमारी चौथी सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।'
Advertisement
इस खुशखबरी के शेयर करते ही कमेंट सेक्शन में बधाईयों का तांता लग गया है। फैंस और सेलेब्स उन्हें माता-पिता बनने की ढेरों बधाई दे हे हैं।
बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने सालों तक एक-दूजे को डेट किया था।
Advertisement
कपल 15 नवंबर को अपनी शादी के चार साल पूरे होने को सेलिब्रेट कर रहा था। लेकिन नन्ही परी के जन्म के बाद कपल की खुशियां दोगुनी हो गई है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 15 November 2025 at 11:04 IST