AAP के साथ लड़ाई में राघव चड्ढा को मिल रहा बॉलीवुड का मोरल सपोर्ट... Dhurandhar 2 के ‘चौधरी असलम’ पहुंचे घर तो सांसद हुए गदगद

Raghav Chadha-Sanjay Dutt: इन दिनों चारों ओर 'धुरंधर 2' का ही जलवा देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म में कराची के एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाने वाले संजय दत्त से बीते दिनों राघव चड्ढा ने मुलाकात की।

Follow :  
×

Share


1/6

‘धुरंधर द रिवेंज’ की तारीफ आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारे और राजनेता भी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी फिल्म के मुरीद हो गए हैं।

Image: instagram
2/6

राघव चड्ढा ने कुछ दिनों पहले ‘धुरंधर द रिवेंज’ के ‘चौधरी असलम’ का किरदार निभाने वाले संजय दत्त का अपने घर में स्वागत किया था जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं।

Image: @raghavchadha88/instagram
Advertisement
3/6

राघव चड्ढा ने बॉलीवुड स्टार संजय दत्त को अपने घर दावत में बुलाया था। उन्होंने अब इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Image: @raghavchadha88/instagram
4/6

राघव चड्ढा ने कैप्शन में लिखा- ‘कुछ समय पहले मुझे अपने घर पर संजय दत्त को होस्ट करने का सौभाग्य मिला, जो मेरे सबसे प्यारे लोगों में से एक हैं’।

Image: @raghavchadha88/instagram
Advertisement
5/6

राघव ने लिखा- 'धुरंधर' के लिए आपको मिल रहा प्यार देखकर बहुत अच्छा लगा। आपका ऑरा आज भी वैसा ही है, और हर दौर में लोगों का आपके प्रति सम्मान बना हुआ है। आप ये डिजर्ब करते हैं। हमेशा आपके साथ हूं।

Image: instagram
6/6

किसी ने कमेंट किया- ‘नई पार्टी बना रहे हो सर?’ तो किसी ने लिखा- राघव की धुरंधर 3 में एंट्री पक्की। बता दें कि राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद से ही राघव की AAP से अनबन चल रही है। 

Image: @raghavchadha88/instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 April 2026 at 14:40 IST