अपडेटेड 11 March 2026 at 12:40 IST

जब अजनबी ने किया पीछा, Priyanka Chopra ने बताया क्यों बेटी मालती को 'पब्लिक आई' से रखना चाहती हैं दूर?

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया कि क्यों को वो अपनी बेटी मालती को 'पब्लिक आई' से दूर रखना चाहती हैं। फैसले के पीछे की वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने एक डरावनी घटना का जिक्र भी किया।

Follow :  
×

Share


1/6

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को पब्लिक लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई। 

Image: Instagram
2/6

प्रियंका ने एक पॉडकास्ट में बताया कि मालती जैसे-जैसे बड़ी हो रही है, वह उसे ज्यादा छिपाकर रखने की कोशिश कर रहे हैं। वह चाहती हैं कि मालती बिना डर के आम जीवन जी सके।

Image: Instagram
Advertisement
3/6

प्रियंका और निक यह नहीं चाहते कि लोग उनकी बेटी की बिना इजाजत के तस्वीरें या वीडियो बनाएं। इस दौरान प्रियंका ने एक घटना का भी जिक्र किया। 

Image: Instagram
4/6

एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक अजनबी ने स्कूल से घर लौटते समय मालती का पीछा कर रहा था और उसका वीडियो बनाया। इसी वजह से अब मालती के बाहर जाने पर सुरक्षा गार्ड उनके साथ रहते हैं। 

Image: Instagram
Advertisement
5/6

प्रियंका कहती हैं कि हमने खुद पब्लिक लाइफ जीने का फैसला किया है, लेकिन उनकी बेटी को यह खुद चुनने का हक मिलता चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की एक्साइटमेंट अच्छी है, लेकिन सुरक्षा सबसे पहले आती है।

Image: Instagram
6/6

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस संग शादी रचाई। दोनों 2022 में पेरेंट्स बने थे। प्रियंका ने सरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया। 
 

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 12:37 IST