अपडेटेड 12 November 2025 at 20:38 IST
खाना, पानी, प्यार... प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को सिखाई हिंदी, ऐसे-ऐसे शब्द जिसे सुनकर आ जाए हंसी
Priyanka Chopra-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी रचाई थी। तबसे भारतीयों के लिए निक 'नेशनल जीजू' बन चुके हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है। प्रियंका के साथ रहकर निक पर भी अब देसी फीवर चढ़ने लगा है।
Image: Instagramनिक जोनस को वैसे ही इंडियन फैंस ‘नेशनल जीजू’ कहकर बुलाते हैं। सिंगर ने भारतीयों का फेमस बाराती वाला डांस भी सीख लिया है। और अब प्रियंका ने खुलासा किया है कि निक हिंदी के कुछ शब्द भी बोलने लगे हैं।
Image: @priyankachopra/instagramAdvertisement
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक्स हैंडल पर फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं जब एक फैन ने उनसे पूछा- “आपने निक को हिंदी में क्या-क्या बोलना सिखाया है? आई लव यू!!”
Image: @priyankachopra/instagramइसके जवाब में सिटाडेल स्टार प्रियंका ने लिखा- “खाना, पानी, प्यार, पनीर लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने ये सारे शब्द खुद ही सीख लिए हैं”।
Image: RepublicAdvertisement
अब फैंस प्रियंका के इस खुलासे पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- ‘निक की हिंदी की पढ़ाई बहुत अच्छी चल रही है’ तो दूसरा कमेंट करता है- ‘आप ये शब्द ज्यादा बोलती होंगी, तभी निक ने सीख लिया’।
Image: InstagramPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 November 2025 at 20:38 IST