अपडेटेड 11 March 2026 at 18:09 IST
Preity Zinta Husband: प्रीति जिंटा ने अपने ‘पति परमेश्वर’ जीन गुडइनफ को किया बर्थडे विश, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
Preity Zinta Husband: प्रीति जिंटा ने बड़े खास अंदाज में अपने पति जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने जीन के लिए अपने प्यार का इजहार किया है।
मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज 11 मार्च को उनके लाइफ पार्टनर जीन गुडइनफ का बर्थडे है तो एक्ट्रेस ने उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है।
Image: Instagramइस खास मौके पर प्रीति जिंटा ने जीन गुडइनफ के साथ कुछ रोमांटिक अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों का प्यार साफ झलक रहा है। प्रीति ने जीन को ‘पति परमेश्वर’ बुलाया है।
Image: instagram
Advertisement
प्रीति ने लिखा- ‘मेरी जिंदगी के केंद्र, मेरी प्रेरणा, मेरी उम्मीद की किरण को हैप्पी बर्थडे। सबसे अच्छे पिता, सबसे अच्छे पति और सबसे अच्छे दोस्त होने के लिए धन्यवाद। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं’।
प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ की पहली मुलाकात लॉस एंजिल्स के सांता मोनिका में हुई थी। जीन लॉस एंजिल्स में रहने वाले एक फाइनेंस एनालिस्ट हैं। कपल ने लगभग पांच सालों तक एक-दूसरे को डेट किया।
Image: instagramAdvertisement
प्रीति और जीन ने 2016 में लॉस एंजिल्स में एक बहुत ही निजी समारोह में शादी कर ली। नवंबर 2021 में कपल के घर डबल खुशियां आईं जब सरोगेसी के जरिए उनके जुड़वां बच्चों जय और जिया का जन्म हुआ।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 18:09 IST