अपडेटेड 4 September 2025 at 11:31 IST
वड़ा पाव, अमरूद और... परिणीति चोपड़ा को प्रेग्नेंसी में हुई इस चीज की क्रेविंग, तस्वीरों में दिखाई झलक, ऐसा हो गया है रुटीन
प्रेग्नेंट परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में वो क्रेविंग का भी खुल मजा ले रही हैं।
पावर कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये गुड न्यूज दी थी। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस ने अब पहला पोस्ट शेयर किया है।
Image: Instagram'मॉम टू बी' परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी रूटीन की झलक दिखाई है।
Advertisement
एक्ट्रेस की सामने आई तस्वीरों को देख लग रहा है कि वो अपने प्रग्नेंसी फेज को एन्जॉय करने के साथ-साथ काम भी कर रही हैं। तस्वीरों में उनकी डाइट और इनडोर गेम्स की झलक दिख रही है।
परिणीति चोपड़ा व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नंगे पैर कमरे में खड़ी एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो देख फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
Advertisement
इसके अलावा तस्वीरों में हरी मिर्च के साथ वड़ापाव, आम और मिर्च-नमक के साथ अमरूद भी नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे परिणीति को प्रेग्नेंसी में फ्रूट्स की क्रेविंग हो रही हो।
Image: Instagramप्रेग्नेंसी पीरियड में परिणीति चोपड़ा काफी एक्टिव हैं और शूट में बिजी हैं। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
Advertisement
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक केक की तस्वीर के साथ ऐलान किया था कि दोनों जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। केक पर दो नन्हे पैर बने थे जिस पर 1+1=3 लिखा था।
Image: XPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 4 September 2025 at 11:30 IST